{"_id":"61f423e70c8db567e474cd69","slug":"no-opened-school-cause-of-covid-siddharthnagar-news-gkp42512863","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई पर दिखा कोरोना का असर, इस सत्र महज 95 दिन ही खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई पर दिखा कोरोना का असर, इस सत्र महज 95 दिन ही खुले स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई पर दिखा कोरोना का असर, इस सत्र महज 95 दिन ही खुले स्कूल
- एक सत्र में 220 दिन विद्यालय खुलने चाहिए, मगर 125 दिन बंद रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कोरोना संक्रमण के कारण फिर शिक्षा का पहिया पटरी से उतर गया है। सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस सत्र में अभी तक कुल 95 दिन ही स्कूल खुले हैं, जिसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार अब ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है।
नया सत्र अप्रैल से शुरू हो जाता है। मगर कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद एक सितंबर से स्कूल खुल गए थे। जिसके बाद चार जनवरी तक ही छात्र स्कूल आए। इसके बाद स्कूलों की शीतकालीन छुट्टी हो गई। अब कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने आगामी 30 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस सत्र में कुल 95 दिन ही स्कूल खुले हैं। जबकि एक सत्र में विद्याथियों की कक्षाएं 220 दिन चलनी चाहिए थी। इस सत्र में अब तक करीब 125 दिन स्कूल बंद रहे। ऑनलाइन कक्षाओं में विद्यार्थियों को इतना समझ नहीं आ पाता है। जितना ऑफलाइन कक्षाओं में समझ में आता है। इस संबंध में डुमरियागंज के खंड शिक्षाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षकों द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। हालांकि अगले आदेश आने तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। साथ ही बताया कि अभी तक परीक्षा कराने को लेकर विभाग की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिया गया है।