फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   no opened mistry of death

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला मौत का राज, होगी विसरा की जांच

Fri, 28 Jan 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
no opened mistry of death
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला मौत का राज, होगी विसरा की जांच
विज्ञापन

- मनोज गुप्ता के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं
- मोहाना क्षेत्र के ककरहवा में मारपीट में मौत की बात आई थी सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बे के किराना के थोक कारोबारी और हियुवा बर्डपुर ब्लॉक अध्यक्ष के भाई मनोज गुप्ता की मौत के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस के समक्ष नया संकट खड़ा हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट न तो किसी जाहिरा चोट का जिक्र है और न ही मौत का कारण स्पष्ट हुआ है। ऐसे में अब विसरा जांच में ही मौत की वजह सामने आएगी।

क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी मनोज कुमार गुप्ता (45) का कस्बे के ही चिकित्सक डॉ. केएस श्रीवास्तव के यहां 24 जनवरी की देर शाम पत्नी के साथ गया था। चिकित्सक के यहां किराये पर कमरा लेकर रह रहे संजय श्रीवास्तव से विवाद हो गया था। इस दौरान मनोज की मौत हो गई थी। मनोज के परिजन मारपीट में किसी वस्तु से प्रहार करने से अंदरूनी चोट आने से मौत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मिले तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित चार अज्ञात पर हत्या और बलवा का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की जांच को उलझा दिया। कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार की चोट शरीर में नहीं आई है, जिससे मनोज की मौत हो गई है। साथ ही मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। ऐसे पुलिस मौत की असल वजह जानने के लिए विसरा जांच कराएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई संभव है। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed