{"_id":"6660bbcbb4e8ff870d0b2e96","slug":"no-drainage-system-water-flowing-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118567-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जल निकासी की व्यवस्था नहीं, सड़क पर बह रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा। ब्लॉक क्षेत्र के बेलउख गांव में जल निकासी के लिए बनाई गई नाली टूट गई है। घरों का बहने वाला पानी गांव के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव की पक्की सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को दिक्कतें होती हैं।
क्षेत्र के लोगों को संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र में आने-जाने के लिए कम दूरी होने के वजह से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का इस मार्ग से आवागमन होता है। बेलउख गांव में जल निकासी के लिए बनी नालियां टूट गई हैं, जिससे घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को मजबूरन पानी के बीच से जाना पड़ रहा है।
राहगीर ब्रह्मानंद ने कहा कि कभी-कभी तेज रफ्तार से आ रहे वाहन से पानी की छीटें कपड़ों पर पड़ती हैं और कपड़े खराब हो जाते हैं। राम केवल यादव ने बताया कि धर्मसिंहवा व पेड़ारी क्षेत्र जाने के लिए यह शाॅर्ट कट रास्ता है। इसलिए इस मार्ग पर जाना मजबूरी है। संवाद