फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No bus passenger amenities

बस अड्डे पर नहीं हें यात्री सुविधाएं

Thu, 01 Jun 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
No bus passenger amenities
अधूरा बस स्टैंड का निर्माण - फोटो : Amar Ujala
बांसी। परिवहन निगम बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं के अभाव के साथ -साथ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ- सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है जिसके कारण बस स्टेशन पर प्रतीक्षा में बैठे यात्रियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ती है। परिसर में रोशनी का आवश्यक प्रबंध नहीं होने के कारण दिन ढलते ही पूरे परिसर में अंधेरा फैला रहता है।
विज्ञापन

बांसी रोडवेज बस स्टेशन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। परिसर गंदगी से पटा पड़ा है पर साफ सफाई के लिए यहां कोई कर्मचारी नहीं तैनात है। गंदगी का आलम यह है कि दुर्गंध भरे माहौल में बैठकर यात्रियों को बस की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। परिसर में बना मूत्रालय गंदगी से पटा है जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। महिलाओं को यहां अधिक समस्या से जूझना पड़ता है। जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी साफ सफाई व्यवस्था में कोइ सुधार नहीं है। प्लेटफार्म पर बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लोहे की दो बेंच के सहारे ही बैठने की व्यवस्था चल रही है। परिसर में रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है। दो बल्ब के सहारे पूरे परिसर में रोशनी फैलाने की कवायद चल रही है। दिन ढलते ही परिसर अंधेरे में डूब जाता है जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है। यात्री मनोज कुमार, दिलीप तिवारी, शैलेंद्र कुमार, राम कुमार का कहना है कि बस अड्डे में यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

पूरे परिसर में गंदगी है जिससे मूत्रालय तक पहुंचना मुश्किल है। 
परिसर के समीप के दुकानदार गुड्डू, अजित सिंह, राधे, विनय कुमार का कहना है कि एक माह से अधिक का समय बीत गया पर परिसर में तैनात सफाई कर्मी नहीं आ रहा है जिससे पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में स्टेशन इंचार्ज दयाराम साहनी ने बताया कि एक हजार मानदेय पर एक संविदा सफाई कर्मी तैनात था जो काफी दिनों से नहीं आ रहा है। विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed