फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No budget for relief from flood

हवाई सेवा से कपिलवस्तु दूर, बाढ़ से निजात के लिए बजट नहीं

Mon, 22 Feb 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
No budget for relief from flood
जिला मुख्यालय पर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हवाई सेवा से कपिलवस्तु दूर, बाढ़ से निजात के लिए बजट नहीं
विज्ञापन

जुलाई 2021 से मेडिकल कॉलेज में शिक्षण सत्र को हरी झंडी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश बजट-2021 से बुद्ध भूमि के लोगों को काफी आस थी। जनपदवासियों की उम्मीद के सापेक्ष कोई खास उपलब्धि हाथ नहीं लगी। कई पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया गया, लेकिन कपिलवस्तु को इससे वंचित रखा गया। बाढ़ की समस्या से निजात के लिए बजट का कोई प्रावधान न होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग निराश दिखे।
योगी सरकार के बजट से जनपद के विकास समेत आधारभूत ढांचा को मजबूती प्रदान करने की उम्मीदें थीं। बजट प्रस्तुत होने के बाद बुद्ध भूमि को कोई खास तोहफा नहीं मिल सका। भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट, सोनभद्र को हवाई पट्टी (हवाई सेवा) से जोड़ने का निर्णय लिया गया, पर विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु को इससे वंचित रखा गया। जबकि इस मुद्दे को समय-समय पर सांसद जगदंबिका पाल भी उठाते रहते हैं। नेपाल की पहाड़ियों पर बारिश होने के बाद हर साल जिले में बाढ़ का रूप विकराल होता है। इसके स्थायी समाधान के लिए भी बजट की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अलबत्ता इस बजट में जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में जुलाई-2021 से शिक्षण सत्र को हरी झंडी दी गई है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भवन निर्माण की प्रगति का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर मिलेगा लाभ
यूपी बजट 2021 में कई बिंदुओं पर सामूहिक रूप से लिए गए निर्णयों से सिद्धार्थनगर भी लाभान्वित होगा। एक जनपद-एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश के लिए 250 करोड़ की व्यवस्था की है। जेई, एईएस प्रभावित गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में मुख्यमंत्री आरओ पेयजल योजना पर बजट दिया गया है। सभी जनपदों में डेडिकेटेड लेवल-दो उपकेंद्रों की स्थापना का लाभ जिले को भी मिलेगा। ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्थ्य इकाइयों की स्थापना को हरी झंडी दी गई है। इसके अलावा अन्य कई निर्णयों से जनपद को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed