{"_id":"685841c506c2c9fca30f2222","slug":"nizat-encountered-a-jam-when-the-overbridge-became-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139790-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ओवरब्रिज बने तो जाम से मिले निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ओवरब्रिज बने तो जाम से मिले निजात
विज्ञापन
बढनी में रेलवे समपार फाटक बंद होने से घंटों जाम से जूझते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी शोहरतगढ़/ ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे से होकर इंडो-नेपाल जाने वाले राजमार्ग पर स्थित रेलवे समपार फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही है। क्योंकि, समपार फाटक से बढ़नी रेलवे स्टेशन व वॉशिंग पिट की दूरी लगभग 400 मीटर है। ट्रेनों की आवाजाही कई बार होने से फाटक 30 से 45 मिनट तक बंद होने से सड़कों पर घंटों जाम लग जाता है। इससे स्थानीय लोगों व मार्ग से आवाजाही करने वालों को बहुत परेशानी होती है।
इस समस्या को लेकर भाजपा नेता प्रदीप कमलापुरी सहित कस्बे के व्यापारी व नगरवासियों ने ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। बढ़नी बाॅर्डर पर दोनों देशों के लोगों का आवागमन होता है। बढ़नी रेलवे स्टेशन व वॉशिंग पिट की महज दूरी 400 मीटर है। रेलवे लाइन के दोहरीकरण होने से गाड़ियों की आवाजाही से प्रतिदिन दिन समपार फाटक 7 से 8 बार बंद होता है। ट्रेन कभी -कभी समपार फाटक पर ही आधे घंटे से अधिक देर तक खड़ी हो जाती है। इसकी वजह से बलरामपुर रोड से लेकर ढेबरुआ की ओर सहित समपार फाटक के उस पार माल गोदाम से नेपाल बॉर्डर तक और पूरे कस्बे में जाम लग जाता है।
जाम लगने से बढ़नी कस्बा ठप हो जाता है, घंटों बड़े से छोटे वाहन सहित बाइक व पैदल चलने वाले यात्रियों का निकलना मुश्किल हो जाता है, लोग समय से अपने स्थान पहुंच नहीं पाते हैं, स्कूली बच्चे भी देरी से स्कूल पहुंचते हैं। यह जाम न केवल सामान्य यात्रियों के लिए समय की बर्बादी का कारण बन रहा है, बल्कि आपातकालीन सेवाओं, विशेषकर एंबुलेंस को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर दिया कि हृदय रोगियों और अन्य गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण उनकी जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन
एसडीएम को पत्र सौंप कर प्रदीप कमलापुरी ने ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है। चंदी, सद्दू, आसिफ, अनिल आदि ने प्रशासन से इसे प्राथमिकता देने और इंडो-नेपाल मार्ग पर पड़ने वाले समपार पर जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराने का आग्रह किया है। े