फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ninehals are the foundation stones of education system

‘शिक्षा व्यवस्था की नींव के पत्थर हैं नौनिहाल’

Sat, 20 Feb 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ninehals are the foundation stones of education system
जिले के 126 पुनर्निर्माण विद्यालयों का शिलान्यास करते बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘शिक्षा व्यवस्था की नींव के पत्थर हैं नौनिहाल’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की नींव के पत्थर हैं नौनिहाल। इसी को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल के साथ ही बच्चों को बेहतर परिवेश में लाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी शनिवार को बीएसए कार्यालय परिसर में जिले के 126 पुनर्निर्माण के लिए चयनित विद्यालयों के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रदेश में 1184 विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत 126 स्कूल जिले के भी शामिल हैं। बगैर फीस लिए बच्चों को गणवेश, दोपहरिया भोजन, जूता-मोजा, स्वेटर और बैग उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में 450 स्कूलों में बाउंड्रीवॉल नहीं थी। इनमें से दौ सौ पर काम चल रहा है। अन्य में भी शीघ्र कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद विद्यालय भवन समेत शिक्षक, बच्चे भी सुरक्षित हो जाएंगे। लगभग चार वर्ष में 1, 21 लाख शिक्षकों की भर्ती हुई है। जिले को भी 955 सहायक अध्यापक मिले हैं। आने वाले समय में एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रहेंगे। मंत्री ने बताया कि जल्द ही जनपद के 352 स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू होंगे। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने भी संबोधित किया। आभार बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने जताया। संचालन नितेश पांडेय ने किया। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, एडी बस्ती आनंद पांडेय, डायट के प्राचार्य उपेंद्र कुमार, पूर्व बीएसए केएस वर्मा, शिक्षक नेता अरुणेंद्र त्रिपाठी, राधेरमण त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, कलीमुल्लाह, देवेंद्र यादव, अतुल मिश्रा, भाजपा नेता बृज बिहारी मिश्र, फतेह बहादुर सिंह, रामेश्वर पांडेय, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रस्तुतियों पर बच्चों ने वाहवाही लूटी
बेसिक शिक्षा मंत्री के समक्ष स्कूली बच्चों की विविध प्रस्तुतियां खूब सराही गई। मंत्री ने बच्चों को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। स्काउट-गाइड के बच्चों ने मुख्य द्वार पर बैंडबाजे के साथ स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय मंगराव के बच्चों ने सरस्वती वंदना, मंगराव और पननी के बच्चों ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान पर बेहतरीन प्रस्तुति की। सर्वाधिक सराहना पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के बच्चों की योग प्रस्तुति की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरी के लिए मिला सम्मान
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लागू मिशन प्रेरणा के तहत जिले में बेहतर कार्य करने वालों को मंत्री ने सम्मानित किया गया। इनमें अपूर्व श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, दयाशंकर पांडेय शामिल रहे। इसके अलावा स्काउट-गाइड को बढ़ावा देने वाले महेश कुमार समेत स्काउट-गाइड के बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed