{"_id":"579256594f1c1b7a41c4c460","slug":"nine-schools-were-closed-the-salaries-of-the-staff-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले नौ स्कूल, पूरे स्टाफ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले नौ स्कूल, पूरे स्टाफ का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 22 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव अशोक कुमार ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण। ट्रामा सेंटर का भी जायजा लिया।
- फोटो : रमेश मिश्र
सिद्धार्थनगर। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश का बहाना कर स्कूल न पहुंचना शिक्षकों को महंगा पड़ गया है। निरीक्षण के दौरान बंद मिले नौ विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ व अनुपस्थित अन्य नौ शिक्षकों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए अरविंद कुमार पाठक के निरीक्षण के दौरान विकास क्षेत्र लोटन स्थित प्राथमिक विद्यालय महनाग, सुसनहा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुसनहा, भुसौला माफी व प्राथमिक विद्यालय डफालीपुर और नौगढ़ विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक खलीलपुर, मोहानागंज व पैकाडीह के अलावा बांसी विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय फूलपुर बंद मिला।
बीएसए ने इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक पूरे स्टाफ का अनुपस्थित दिवस का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
वहीं लोटन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भिटपरा में शिक्षक द्विजेंद्रनाथ पांडेय, खखरा बुजुर्ग में श्वेता सुमन व रोजी कन्नौजिया, करुआवल में श्वेता साहू व निहारिका अवस्थी, पोखरभिटवा में अर्चना दीक्षित, लोटन में पूनम, अजान में सविता सिंह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पननी में दयाशंकर पांडेय निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पननी में कार्यरत अनुचर नम्रता पूरे माह अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने इनका अनुपस्थित दिवस का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।