{"_id":"614e0af28ebc3efd187bc597","slug":"nigrani-samiti-meeting-siddharthnagar-news-gkp410470044","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय में गड्ढामुक्त करें सड़कें: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय में गड्ढामुक्त करें सड़कें: सांसद
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में जिला विकास समंवय निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद जगदंबिका पाल। सं?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित समय में गड्ढामुक्त करें सड़कें: सांसद
लोहिया कला भवन में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति की बैठक
पूर्ण कार्यों का लोकार्पण एवं स्वीकृत कार्यों का कराएं शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोहिया कला भवन में हुई। अध्यक्षता करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यदायी संस्थाओं तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण तथा स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास कराएं। साथ ही डीएम को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्माण कराई गई सड़कों को हैंडओवर कराने तथा उसकी मरमम्त कराने के निर्देश दिए।
बैठक में 23 दिसंबर 2020 को दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा के क्रम में सभी सड़कों को शीघ्र ही गड्ढामुक्त कराने का संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 15 सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य शुरू करने की योजना बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज डॉ. सलिल श्रीवास्तव को जिला अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने तथा डॉक्टरों की समय से उपस्थित रहने, सीएमओ को जहां पर डाक्टर तैनात नहीं हैं वहां पर डाक्टरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। सांसद ने जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंडों में कैंप लगाकर श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराने तथा पंफलेट छपवाकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को बिजली के जर्जर, ढीले तारों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय भू-अभिलेखों का आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि 30 बिंदुओ की समीक्षा की गई। इसके अलावा पेंशन योजनाएं, प्रधानमन्त्री आवास ग्रामीण एवं शहरी, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालयों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि किसी भी कार्य में यदि कोई समस्या आती है तो मेरे स्तर से अर्द्धशासकीय पत्र शासन को प्रेषित करें जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, राज्यसभा सदस्य बृजलाल, शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहेंगे।