फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nigal aware rally

रैली निघ्काल जागरूक किया

Thu, 25 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में तीसरे दिन गुरुवार को शिविरार्थियों की टोली ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य जागरुकता रैली निकाल कर समाज के लोगों को जागरुक किया।
विज्ञापन


गोद लिए ग्रामसभा गड़ाकुल की मलिन बस्ती में महात्मा गौतम बुद्ध टीम में कृष्ण कुमार, सरदार भगत सिंह टीम में जितेंद्र, टाइगर हिल टीम में आशीष कसौधन, इंडियन स्टूडेंट टीम में सरस्वती पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई टीम में निधि वर्मा, भारत माता टीम में स्नेहलता त्रिपाठी ने सेवको के साथ मिलकर आसपास फैले कूड़े कचरे की साफ-सफाई की और छहों टीम मोहल्ले के प्रत्येक घरों पर जाकर महिलाओं और बच्चों को संक्रामक बीमारी से रोकथाम का तरीका बताया।
विज्ञापन


दूसरी पाली में मुख्य अतिथि उप प्राचार्य एपी चंद ने शिविरार्थियों को प्रदूषण से निपटने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि आज भूमंडल में ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान जानकारी के अभाव में खेतों में तैयार फसल को काटने के बाद बचे डंठल को जला दे रहा है। इससे धरती में किसान मित्र (जीव) नष्ट हो जाते हैं। जैविक खाद की जगह पैदावार अधिक के लिए रसायनिक खाद का प्रयोग हो रहा हैं।

बढ़ते वाहनों के हार्न, शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम में लाउडस्पीकर, डीजे, पटाखों से ध्वनि प्रदूषण और इससे निकलने वाली धुओं से वायु प्रदूषण, रोजमर्रा पालिथिन आदि वस्तुओं को इस्तेमाल के बाद इधर-उधर फेंकने एवं नदियों के अगल-बगल गंदगी फैलाने से जल प्रदूषण बढ़ गया है।

इसको दूर करने के लिए हम सबको आगे आना होगा। स्वच्छता और पर्यावरण की सुरक्षा से ही इस प्रदूषण से बचाव किया जा सकता है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील ने बताया कि शिविर में 50 शिविरार्थियों की अलग-अलग टोली से जागरुकता कार्यक्रम कराया जा रहा है।


जिससे कि समाज के लोग जागरुक हों। इस दौरान डॉ. एके श्रीवास्तव, निशा सिंह, सोनम श्रीवास्तव, श्याम कुमार, गीता चौरसिया, सावित्री चौधरी, मोनू, शिवम, अजीत और राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed