फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   newly married girl dies in suspect situation family accuses in laws

सिद्धार्थनगर: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप

Sun, 26 Jun 2022 02:42 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 26 Jun 2022 02:42 PM IST
सार

परिजनों ने लड़की के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन
newly married girl dies in suspect situation family accuses in laws
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसकी लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली है। परिजनों ने लड़की के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दहेज की मांग को लेकर लड़की को प्रताड़ित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मिश्रोलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव निवासी मंगल यादव ने अपनी बेटी लक्ष्मी (22) की शादी कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैरिया खालसा के टोला पिपरहवा निवासी राम विलास यादव के साथ की थी। पिछले साल वह गौने से अपने ससुराल पिपरहवा आई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह कमरे में छत के कुंडे के सहारे उसकी लाश लटकती मिली। देखते ही देखते यह जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच मृतका के घरवालों को सूचना दी गई और वह भी मौके पर आ गए। मृतका के भाई शिव चरन यादव ने मामले की सूचना कठेला पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका लक्ष्मी के भाई शिव चरन यादव ने कठेला पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर मृतका के पति राम विलास, ससुर धुप्पन यादव, सास व ननद सीमा पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष सौदागर राय ने बताया कि मृतका के भाई शिव चरन यादव ने तहरीर दी है। ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। धारा 498ए, 304बी आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed