{"_id":"57263d634f1c1b56035cd24e","slug":"newly-constructed-bridge-is-proving-fatal-mdhavapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा साबित हो रहा है नवनिर्मित मधवापुर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा साबित हो रहा है नवनिर्मित मधवापुर पुल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मधवापुर के नवनिर्मित पुल पर उखड़तीं गिट्टियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवा से बढ़नी मार्ग पर स्थित मधवापुर व संग्रामपुर के बीच सिकरी पर करोड़ों की लागत से बना पुल जिम्मेदारों की उदासीनता की भेंट चढ़ गया। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस पुल पर अभी से गिट्टियां उखड़ कर गड्ढे का रूप ले रही हैं, जो राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
कई बार लोग इस पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। बेवा-ढेबरुआ मार्ग का विगत वर्षों से चौड़ीकरण व सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। 42 करोड़ की लागत से बने सड़क में कई स्थानों पर पुल का निर्माण किया जाना था।
इसी के तहत मधवापुर सिकरी नाले पर पुल का निर्माण तो पूरा कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदारो की उदासीनता का आलम सह है कि अभी से पुल पर गड्ढा होने के साथ गिट्टियां बिखरने लगी हैं। कई बार लोग अचानक गड्ढा देखने पर असंतुलित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके मणि ने कहा कि इस स्थल की जांच की गई है। मानक के विपरीत पेंट व लेपन पाए जाने पर निमार्णाधीन संस्था को मरम्मत के लिए निर्देशित किया जा चुका है।