फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   new tower in medical college

Siddharthnagar News: बार-बार नहीं कहना पड़ेगा हैलो-हैलो, आसानी से होगी बात

Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
new tower in medical college
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में नेटवर्क सुविधा बदहाल होने से मरीजों को होती थी परेशानी
विज्ञापन


फोन आने पर बाहर जाकर बात करने के लिए मजबूर रहते हैं मरीज

मेडिकल कॉलेज परिसर में हाई कनेक्टिविटी के लिए लगेगा टॉवर

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब हैलो-हैलो करते हुए फोन नहीं कटेगा। मरीज और उनके परिजन आसानी से बेड और ओपीडी में भी बात कर सकेंगे। फोन पर बात करने के लिए उन्हें अस्पताल से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। कारण यह कि बेहतर नेटवर्क के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में हाई कनेक्टिविटी के लिए टॉवर लगाया जाएगा। इसके लिए प्राचार्य की लिखा-पढ़ी के बाद टॉवर लगाने की स्वीकृति हो चुकी है। संबंधित कंपनी वाला देख चुका है। जल्द ही टॉवर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज नेटवर्क की बहुत ही समस्या है। अगर अस्पताल भवन के अंदर प्रवेश कर गए तो सही से बात हो जाए यह नामुमकिन है। कारण अंदर प्रवेश करने के बाद नेटवर्क कट जाता है। फोन आएगा और घंटी बजेगी, लेकिन बात नहीं होती है। कई बार हैलो-हैलो करते रहिए बात नहीं होगी। बात करने के लिए मरीज हो या फिर तीमारदार उसे बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में मरीजों को बात करने के लिए बड़ी असुविधा होती है।
विज्ञापन

अस्पताल में अक्सर देखा जाता है कि डॉक्टर और मरीज दोनों मोबाइल पर बात करने के लिए परेशान रहते हैं। यहां पर कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। पर जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की समस्याओं को देखते हुए प्राचार्य ने बेहतर कनेक्टिविटी के लिए टॉवर लगाने के संबंध में शासन को पत्राचार किया था। इस संबंध में अनुमति मिल गई है। एक कंपनी की ओर से लोग आए थे। टॉवर लगाए जाने के लिए वार्ता भी हो चुकी है। जल्द ही टॉवर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अस्पताल में नेटवर्क काम नहीं करता है। मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी दिक्कत होती है। एक टॉवर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इससे कनेक्टिविटी अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed