फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New e-POS machine: Difficulty in distribution of ration due to network problem

नई ई-पॉस मशीन : नेटवर्क की दिक्कत से राशन वितरण में परेशानी

Fri, 22 Mar 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
New e-POS machine: Difficulty in distribution of ration due to network problem
उसका बाजार। राशन वितरण के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई नई ई ई-पॉस मशीन कार्ड धारकों और कोटेदार के लिए समस्या बनी हुई है। नई तकनीकी के साथ नेटवर्क की समस्या राशन वितरण व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। कार्ड धारकों को राशन उठान के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धीमा नेटवर्क परेशानी का सबब बना हुआ है। कस्बा के सुबास नगर वार्ड में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर गुरुवार को भीड़ रही। वितरण की इस नई व्यवस्था में ई-पॉस मशीन और तौल मशीन आपस में कनेक्ट है। इस पर फिंगर प्रिंट लगाकर ही राशन खारिज हो रहा है। तब जाकर कार्डधारक राशन घर ले जा सकता है। नेटवर्क न रहने और यदि है भी तो इतना धीमा कि एक घंटे में पांच से छह लोगों को ही राशन वितरण हो पा रहा है।
विज्ञापन

यहां के कोटेदार राज नारायण पांडेय ने बताया कि वितरण व्यवस्था में नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है। कार्ड धारकों को बहुत इंतजार करना पड़ रहा है। इस समस्या को विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। शिव पूजन, अनूप, कृष्ण कुमार आदि कार्ड धारकों ने प्रशासन से इस समस्या को अविलंब दूर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed