{"_id":"67b4c5c13aaeb6a97a04f6b5","slug":"nepali-wrestling-team-in-india-for-training-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132634-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाली कुश्ती टीम प्रशिक्षण के लिए भारत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाली कुश्ती टीम प्रशिक्षण के लिए भारत में
विज्ञापन
खुनुवां। एशियाई खेलों की तैयारी के लिए प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नेपाली कुश्ती टीम भारत के उत्तर प्रदेश के नंदनीनगर पहुंच गई है।
राष्ट्रीय टीम के लिए विशेष प्रशिक्षण ले रहे छह खिलाड़ियों सहित आठ सदस्यीय नेपाली कुश्ती टीम मिशन-2026 के तहत सोमवार देर शाम को वहां पहुंची। इसका संचालन राष्ट्रीय खेल परिषद (राखेप) द्वारा जापान में होने वाले 20 वें एशियाई खेलों की तैयारी के उद्देश्य से किया जा रहा है। टीम में तीन पुरुष और तीन महिला खिलाड़ी और दो कोच शामिल हैं। पुरुष खिलाड़ियों में सुरेश चुनारा, सुजीत यादव व रामकिशोर यादव शामिल हैं।
महिलाओं में सुशीला चंद, मनीषा सिंह और हेमा भट्ट शामिल हैं। टीम में मुख्य कुश्ती कोच मुमताज अली इदरीसी और सहायक कोच संजय यादव हैं। मुख्य कोच इदरीसी ने बताया कि भारत प्रवास के दौरान टीम 15 दिनों तक ट्रेनिंग करेगी और भारतीय खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना मैच भी खेलेगी। संवाद