फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nepal wants talk on every matter with india

नेपाल चाहता है तनाव के हर मुद्दे पर भारत से हो बात, काठमांडू में बैठक की तैयारियां

Sun, 13 Sep 2020 09:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
nepal wants talk on every matter with india
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल अब भारत के साथ तनाव के हर मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किए जाने के पक्ष में नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले नेपाल में भारतीय राजदूत और नेपाल विदेश मंत्रालय सहित अन्य विभागों के सचिवों के बीच बैठक हो चुकी है। इस बैठक में जिन ज्वलंत मुद्दों पर बातचीत नहीं हुई थी, नेपाल सरकार अब उन पर चर्चा के लिए वृहद उच्च स्तरीय बैठक की रूपरेखा तय कर रही है।

विज्ञापन


काठमांडू में इस बैठक की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। नेपाल विदेश मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकार ने बैठक का एजेंडा तैयार करने के लिए होमवर्क शुरू कर दिया है। बैठक वर्चुअल होगी या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, यह तय किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


बीते दिनों नेपाल सत्तारूढ़ दल की टॉस्क फोर्स और भारत की ओर से सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक में भारत-नेपाल सीमा विवाद मुद्दे पर चर्चा हुई थी। बैठक में लिपुलेख, लिंपियाधुरा तथा कालापानी पर नेपाल की ओर से जारी नक्शे को वाजिब ठहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पंचशील सिद्धांत, संप्रभु समानता, परस्पर सम्मान और पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों पर आधारित एक सहज, समस्यामुक्त व भरोसेमंद नेपाल-भारत संबंध पर जोर दिया गया था। नेपाल ने भारत से ऐतिहासिक तथ्यों का सम्मान करने और इस तथ्य को स्वीकार करने का आग्रह किया था कि काली (महाकाली) के पूर्व का सभी क्षेत्र सुगौली संधि के अनुसार नेपाल के स्वामित्व में है।

नया नहीं है इंडो-नेपाल सीमा विवाद

भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और नेपाल विदेश मंत्रालय के सचिव समेत अन्य मंत्रालयों के सचिवों के साथ वर्चुवल मीटिंग में नेपाल में चल रही भारतीय परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई थी। उस बैठक में उत्तराखंड के लिंपियाधुरा, लिपुलेख व कालापानी को नेपाल के नक्शे में दिखाए जाने के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी।

नेपाल से लगी बिहार सीमा पर करीब 7100 एकड़ भारतीय भूक्षेत्र पर नेपाल द्वारा कब्जा किए जाने का मुद्दा, बिहार सीमा पर नेपाल पुलिस द्वारा भारतीय नागरिकों पर की गई फायरिंग पर भी चर्चा नहीं हुई। प्रस्तावित बैठक में सीमा विवाद, अवैध कब्जा तथा तनाव के अन्य कारणों पर चर्चा किए जाने की तैयारी चल रही है।

भारत नेपाल के बीच तनाव नया नहीं है। लेकिन इसे दूर करने के लिए हमेशा उच्च स्तरीय बैठकें होती रही हैं। यहां तक कि ऐसे ही एक तनाव को दूर करने के लिए 1956 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भी जाना पड़ा था। उसके बाद सर्वपल्ली राधाकृष्णन, वीवी गिरी, डॉ.जाकिर हुसैन, ज्ञानी जैल सिंह और विदेश मंत्री रहते हुए प्रणब मुखर्जी जैसी शख्सियतों को काठमांडू जाना पड़ा था। बेशक भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार नेपाल की यात्रा की लेकिन उनकी यात्रा ऐसे किसी मौके पर नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed