फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal reached a cane-laden trolley welcome

नेपाल पहुंची गन्ना लदी ट्रॉली का स्वागत

Mon, 05 Dec 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nepal reached a cane-laden trolley welcome
बढ़नी में गन्ने से लदी ट्राॅली की पूजा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बढनी। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सोमवार से भारतीय क्षेत्र का गन्ना नेपाल स्थित महालक्ष्मी सुगर मिल जवाभारी जाना शुरू हो गया। गन्ने से लदी पहली ट्राली पहली के कस्टम वैरियर पर पहुंचने पर चीनी मिल के मैनेजर राजेश सिंह व दीपक श्रीवास्तव ने अगुवानी कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। कस्टम व एसएसबी के अधिकारियों को गन्ना आयुक्त लखनऊ का 15 लाख कुंतल गन्ना नेपाल ले जाने का आदेश दिखा अनुमति प्राप्त की। अनुमति मिलने पर ट्राली नेपाल मे प्रवेश करने पर नेपाल भंसार कार्यालय प्रमुख विंदेश्वर प्रसाद एवं वरिष्ठ अधिकारी टोप बहादुर भुसाल, नेपाल सशस्त्र बल के डीएसपी तारिक चंद चौधरी आदि ने पूजा-पाठ कर गन्ना लदी ट्राली का स्वागत किया। भारतीय किसानों से कहा कि आप गन्ना लाइये नेपाल में आपका स्वागत है।
विज्ञापन

भंसार सहित मिल तक आपको कोई परेशानी नही होगी । पहली ट्राली गन्ना ले जाने वाले भारत के लक्ष्मीनगर के किसान प्रदीप कुमार एवं अन्य ट्राली वाले किसान राममूरत, प्रजापति आदि ने बताया कि भारत के तुलसीपुर व बलरामपुर की सुगर मिलें समय से तौल पर्ची नहीं देती हैं, जिससे पेड़ी काटकर हम लोग गेहूं नही बो पाते हैं। वहां गन्ना बेंच भी दें तो समय से पेमेंट नहीं मिल पाता है। वहीं नेपाल मे 320 रुपये भारतीय मुद्रा यानी 512 रु नेपाली मे तौल के दिन ही नगद भुगतान हो जाने के कारण सिद्धार्थनगर व बलरामपुर जनपद के अधिकांश किसान अपना गन्ना नेपाल बेचते हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि भारतीय मिलों का भुगतान किसानो के बैंक खातों में आता है। इस बार नोट बंदी के बाद बैंक रुपया दे नही पा रहें हैं। एक बड़ा कारण इस समय नेपाल गन्ना ले जाने का यह भी है। वहीं कस्टम अधीक्षक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया कि गन्ना ले जाने वाले किसानों को पूरी सहूलियत दी जाएगी और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed