फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal Police Seize Goods Worth NPR 2.63 Million in Customs Evasion Crackdown

नेपाल: सीमा शुल्क चोरी कर लाया गया 26.29 लाख नेपाली रुपये का सामान बरामद, कपड़े और टॉय भी जब्त

Thu, 29 Oct 2026 04:27 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 29 Oct 2026 04:27 PM IST
सार

पुलिस ने सभी सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णनगर और सुठौली भंसार कार्यालय भेज दिया है। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध सामान की आवाजाही और सीमा शुल्क चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
Nepal Police Seize Goods Worth NPR 2.63 Million in Customs Evasion Crackdown
बरामद सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत से सीमा शुल्क चोरी कर नेपाल लाए गए कपड़े, जूते-चप्पल से संबंधित सामग्री और यौन उपयोग के उत्पादों समेत 26 लाख 29 हजार 300 नेपाली रुपये का सामान नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। कपिलवस्तु जिले में अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में यह सामान जब्त किया गया। पुलिस ने बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इलाका पुलिस कार्यालय गोरुसिंगे की टीम ने बुद्धभूमि नगरपालिका-2 के गोरुसिंगे क्षेत्र से शॉल, बच्चों के कपड़े और मोजे बरामद किए। बरामद शॉल की अनुमानित कीमत दो लाख 58 हजार रुपये और बच्चों के कपड़े व मोजों की कीमत दो लाख 79 हजार 200 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


वहीं, इलाका पुलिस कार्यालय कृष्णनगर की टीम ने कृष्णनगर नगरपालिका-2 स्थित महेंद्र पार्क क्षेत्र से विभिन्न कंपनियों के आपत्तिजनक टॉय और उनके चार्जर बरामद किए। इनमें महिलाओं के उपयोग के 365, पुरुषों के उपयोग के 299 और हरे रंग के 321 उत्पाद शामिल हैं। इसके अलावा 1,476 चार्जर भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिलाओं के उपयोग के उत्पादों की कीमत सात लाख 92 हजार रुपये, पुरुषों के उपयोग के उत्पादों की कीमत दो लाख 48 हजार 500 रुपये और हरे रंग के उत्पादों की कीमत 12 लाख 48 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, चार्जरों का अनुमानित मूल्य एक लाख 47 हजार 600 रुपये बताया गया है।


पुलिस ने सभी सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णनगर और सुठौली भंसार कार्यालय भेज दिया है। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध सामान की आवाजाही और सीमा शुल्क चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। ऐसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed