फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal government took this big decision after releasing new map from India

भारत की ओर से नया नक्शा जारी करने के बाद नेपाल सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 16 Nov 2019 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा नीरज मिश्र/ध्रुव यादव, अमर उजाला
नीरज मिश्र/ध्रुव यादव, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Nov 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
Nepal government took this big decision after releasing new map from India
nepal pm kp sharma oli

भारत सरकार की ओर से नया नक्शा जारी किए जाने के बाद नेपाल सरकार भारत-नेपाल सीमा पर 59 नए बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) और पहली बार नेपाल-चीन सीमा पर चार बोओपी खोलने की तैयारी में है। इस निर्णय के बाद से यह माना जा रहा है कि नेपाल सरकार भारत की ओर से जारी नए नक्शे और चीन की ओर से कब्जा किए गए 36 हेक्टेयर भूमि पर बेहद गंभीर है और भविष्य में कोई चूक नहीं चाहता है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि अब तक नेपाल और चीन सीमा पर नेपाल की ओर से एक भी बीओपी नहीं खोला गया है। जबकि नेपाल में मौजूदा समय में चीन और भारत दोनों का विरोध हो रहा है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने प्रतिनिधि सभा के राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति की बैठक में बताया कि नेपाल सरकार सीमा अतिक्रमण को देखते हुए नेपाल की सीमा पर तकरीबन 63 नया बीओपी खोलेगी। अब तक नेपाल-भारत की सीमा एक हजार 880 किमी के दायरे में 107 बीओपी खोला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक इंस्पेक्टर के साथ 35 जवानों को प्रति बीओपी के हिसाब से तैनाती भी दी गई है। खास बात यह है कि यह बीओपी केवल नेपाल-भारत की सीमाओं पर है। जबकि 1414 किलोमीटर नेपाल-चीन की सीमा पर कोई भी बोओपी नहीं बनाया गया है। नेपाल का मानना है कि भारत के एसएसबी के बीओपी दो से तीन किलोमीटर के दायरे में अपना पोस्ट खोले हुए है।

नेपाल के बीओपी की दूरी करीब बॉर्डर से 15 से बीस किलोमीटर के बीच है। इसमें अब अतिरिक्त 59 बीओपी भारत-नेपाल सीमा और चार बीओपी नेपाल-चीन सीमा पर खोला जाना है।

पहली बार नेपाल-चीन सीमा पर खुलेगा बीओपी

चीन की विस्तारवादी नीति से उसके पड़ोसी देश हमेशा से ही परेशान रहे हैं। इस पर चीन ने नया पैंतरा चलते हुए नेपाल की 36 हेक्टेयर की जमीन पर कब्जा कर लिया है। नेपाल में बढ़ती चीनी दखल का विरोध भी शुरू हो गया है। काठमांडू से लेकर नेपाल के तराई जिले में भैरहवा, कपिलवस्तु, नवलपरासी में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

नेपाली नागरिकों के दबाव को देखते हुए पहली बार नेपाल सरकार नेपाल-चीन बॉर्डर पर चार नए बीओपी बनाएगा। वहीं, भारत का नया नक्शा जारी होने के बाद नेपाल में इंडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रुक-रुक कर चल रहा है। नेपाली नागरिकों का आरोप है कि कालापानी और लिपुलेख धारचूला जिले के हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed