फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nepal Border Alert

सीमा पर विशेष निगरानी का आईजी ने निर्देश दिया

Tue, 14 Apr 2020 07:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Nepal Border Alert
अलीगढ़वा बार्डर का निरीक्षण करते आईजी आशुतोष कुमार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीमा पर विशेष निगरानी का आईजी ने निर्देश दिया
विज्ञापन

आईजी बस्ती ने अलीगढ़वा बॉर्डर का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आईजी बस्ती आशुतोष कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बॉर्डर और थानों का भी निरीक्षण किया। कोरोना वायरस से बचाव और पुलिस कर्मियों को मास्क लगाने का निर्देश दिया। आईजी आशुतोष कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाए। बिना काम के सड़कों पर घूमने वालों पर कार्रवाई करें। साथ ही बीमारी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक में डीएम दीपक मीणा, एसपी विजय ढुल, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद आईजी ने, सदर, मोहाना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ व चिल्हिया क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भारत-नेपाल सीमा की स्थिति का भी जायजा लिया और अलीगढ़वा बॉर्डर पर पहुंचकर एसएसबी के अधिकारियों से वार्ता की। जनपद में यूपी-112 के पीआरवी वाहनों के माध्यम से कोरोना संक्रमण के संबंध में जन जागरूकता अभियान को देखा गया। ग्राम प्रहरियों द्वारा अपने-अपने गांवों में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की गई। शोहरतगढ़ कस्बा में अग्निशमन कर्मियों की ओर से की जा रही सैनिटाइजेशन अभियान को भी देखा गया। कम्युनिटी किचन के माध्यम से वितरित किए जा रहे भोजन की व्यवस्था को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed