{"_id":"5f6ca2f38ebc3e22181ccf35","slug":"nepal-4-death-siddharthnagar-news-gkp3667393162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में दो स्थानों पर भूस्खलन चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में दो स्थानों पर भूस्खलन चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे
विज्ञापन
नेपाल : दो स्थानों पर भूस्खलन चार की मौत
मलबे में कई लोग दबे, राहत और बचाव कार्य जारी
लगातार हो रही बारिश से बढ़ी लोगों का परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। तेज बारिश के कारण सीमा से सटे नेपाल के पालपा और स्यांगजा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए भूस्खलन के मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोगों के दबने की बात सामने आ रही है। नेपाल पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
लगातार हो रही बारिश से नेपाल के पालपा जिले के रंभा गांव में बुधवार रात भूस्खलन हुआ। इस घटना में पांच लोग लापता हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। बारिश से लापता हुए लोगों की तलाश में भी मुश्किलें आ रही हैं। जिला पुलिस कार्यालय पालपा के एसपी संतोष कुमार भट्टाराई ने बताया कि घरबहादुर गहा के घर में पांच लोगों को दबने की सूचना मिली है। वह खुद घटनास्थल की तरफ निकल रहे हैं। पुलिस टीम तलाश में जुटी है। वहीं एक अन्य घटना में स्यांगजा जिले के वालिंग नगर पालिका वार्ड नंबर 14 में एक घर पर हुई भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। सात अन्य लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीम ने तीनों के शवों को बाहर निकाल लिया है। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। जिला अधिकारी गंगा बहादुर क्षेत्री ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। कम से कम सात लोग मलबे में दबने की अनुमान है। जिसमें एक मकान वाले का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इसी तरह जिले के ही काली गंडकी क्षेत्र के गौतम टोला में एक घर के मलबे में दब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।