फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   near sikari pul youth death body

सिकरी पुल के पास मिली युवक की लाश

Tue, 28 Jul 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
near sikari pul youth death body
सिकरी पुल के पास मिली युवक की लाश
विज्ञापन

कठेला। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सिकरी पुल के पास मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव के घंटों शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कठेला पुलिस चौकी के तहत गुरौआजोत व परसा देवाइचपार के पास बह रहे सिकरी नाले के पुल के पास मंगलवार की सुबह गांव के लोगों ने एक क्षत विक्षत लाश देखी। उम्र लगभग (35) वर्ष है। लोगों ने इसकी जानकारी डायल-112, ढेबरुआ थाना व कठेला पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह, कठेला चौकी प्रभारी राधारमण यादव पहुंचे। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ढेबरुआ एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि लाश की स्थिति देखकर लगता है कि मृत्यु चार-पांच दिन पहले हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा, फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, शिनाख्त होने पर शव की गुत्थी सुलझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed