फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   NCC cadets learn the tricks of war

एनसीसी कैडेटों ने युद्ध के गुर सीखे

Sun, 22 Nov 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
46वीं एनसीसी बटालियन गोरखपुर से संबद्ध शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में शनिवार को एनसीसी डे कार्यक्रम उल्लास से मनाया गया। इसमें एनसीसी अधिकारियों ने विभिन्न पहलुओं के बारे में कैडेटों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

 एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ. हेमंतराज उपाध्याय ने एनसीसी डे दिवस पर सीनियर डिवीजन के 124 व जूनियर डिवीजन के 100 कैडेटों को एनसीसी संगठन व उसके स्थापना दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि 1948 में एनसीसी की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य कैडेटों में पारस्परिक सहचर्य की भावना का विकास कराते हुए उनमें राष्ट्रीयता व राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास कराने के साथ-साथ देश की अखंडता व सुरक्षा के प्रति सदैव देश सेवा के हित में तत्पर रहना है। उन्होंने कहा कि एकता व अनुशासन ही एनसीसी का ध्येय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आनरेडी लेफ्टिनेंट विनय प्रताप सिंह ने कैडेटों को सेक्शन फारमेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह एक सेक्शन (10 जवान) युद्ध के मैदान में विभिन्न सूचनाओं के द्वारा आत्मरक्षक व सुरक्षा के साथ युद्ध में कौशल दिखाते हैं। उप कमांडेंट बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी एनसीसी कौशल की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी ने सभी कैडेटों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कैडेट शिवांग श्रीवास्तव, शालिनी उपाध्याय, आरती, सुधा सोनी, सिद्धार्थ गुप्ता, राजेश जायसवाल, शिक्षक रामविलास यादव, रामप्रताप ङ्क्षसह, रामकिशोर लाल श्रीवास्तव, आरडी चौरसिया, रमेश सिंह यादव, चंद यादव, शिवराम त्रिपाठी और विक्रम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed