{"_id":"61ab9d2da89cb8363d2ffee1","slug":"ncc-cadets-and-students-donated-blood-siddharthnagar-news-gkp4186901174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
शोहरतगढ़। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एनसीसी के प्रभारी कैप्टन मुकेश कुमार के साथ कैडेट्स और विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। ं
चिकित्सक उत्कर्ष त्रिपाठी की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल अशोक तिवारी, पंकज पांडेय, आंचल श्रीवास्तव, संदीप कुमार, जितेंद्र ने कुल 25 एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों की सेहत की जांच की। उनमें से 18 लोगों को रक्तदान के लिए उपयुक्त पाया गया। उसके बाद उनका रक्त संग्रह किया गया। शिविर में शिवम सिंह, सागर वरुण, संदीप कुमार, शिवसागर, दीक्षा उपाध्याय, प्रियंका मौर्या, सौरभ सिंह, राज उपाध्याय, सुभाषिनी, सोनू, रजनी उपाध्याय, प्रतिभा द्विवेदी, विवेक शुक्ला, अजय मौर्या, रोशनी मौर्या, अर्चना मौर्या आदि ने रक्तदान किया।