फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nauha mourning with Marcia Majlis

मर्सिया मजलिस के साथ किया नौहा मातम

Tue, 12 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nauha mourning with Marcia Majlis
मर्सिया मजलिस के साथ किया नौहा मातम
विज्ञापन

भारतभारी। क्षेत्र के हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में अंजुमन अबुल फजलिल अब्बास के तत्वावधान में शब्बेदारी का आयोजन सोमवार की शाम किया गया। इस दौरान मर्सिया मजलिस के साथ भोर तक नौहा मातम चलता रहा। शब्बेदारी का संचालन हैदर हल्लौरी ने किया।
शब्बेदारी की शुरुआत कारी अब्बास अली नायाब ने तिलावते कलाम पाक से हुई। इसके बाद अंबर मेंहदी व हमनवा ने मर्सिया ख्वानी पेश की। मजलिस को इमाम जुमा हल्लौर मौलाना मोहम्मद हसन ने संबोधित किया। इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास के फजायल व गाजी अब्बास और जनाबे सकीना के मसाएब बयान किया। मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए कर्बला में अपने 71 साथियों के साथ कुर्बानी दी।
विज्ञापन

मजलिस के बाद सबसे पहले मेजबान अंजुमन अबुल फजलिल अब्बास के नौहाख्वा मेराज, अरमान, बब्लू ने नौहा पेश किया, जिस पर अकीदतमंदों ने मातम किया। उसके बाद बाहर से आई अंजुमन रिर्विया हसनपुर सुल्तानपुर के नौहाख्वा हैदर नकवी व इमरान नकवी ने अपने मखसूस अंदाज में नौहा पेश किया। मुकामी अंजुमन गुलदस्ता मातम से हसन जमाल ने नौहा पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुमन फरोग मातम से खुशनूद संजू कामियाब ने नौहा पढ़ा। इस दौरान सदर वजीहुल हसन व इरफान मेंहदी सनी, राशिद, अहसन मेंहदी, सलमान, सुल्तान, रिंकू, सोन रोडवेज, सोनू, गुड्डू, अल्तमस, फरमान, आदिल, आबिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed