{"_id":"631f7dc35dde0620a821cb49","slug":"nauha-matam-performed-siddharthnagar-news-gkp450288361","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बेदारी में पूरी रात अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्बेदारी में पूरी रात अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम
विज्ञापन
हल्लौर में आयोजित शब्बेदारी में नौहा पढ़ते बेलाल रजा। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब्बेदारी में पूरी रात अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित अजहरगंज शमीम मंजिल पर रविवार रात अंजुमन फिदाये अब्बास मातम की ओर से ‘तरही शब्बेदारी’ कार्यक्रम में मरसिया मजलिस आयोजित हुई। इस मौके पर अकीदतमंदों ने पूरी रात नौहा मातम किया।
केंद्र उन्नाव से आए 10 वर्षीय कमसिन नौहाखा बेलाल रजा ने कई दर्द भरे नौहे पेश किए। अंजुमन फिदाये अब्बास मातम की ओर से आयोजित शब्बेदारी के कार्यक्रम की शुरुआत शकील अहमद गुड्डू ने की।
मजलिस को जाकिर अजीम हैदर ने संबोधित करते हुए हजरत इमाम हुसैन के जांबाज बहादुर भाई हजरत अब्बास की शहादत को बयान किया। इस दौरान अंजुमन के सेक्रेटरी अबूजर हैदर, सदर तस्कीन हैदर , सलमान हैदर, कसीम रिजवी, सैयद हसन, नौशा, रजा हल्लौरी, तौफीक हैदर, खुलूस, कलीम हैदर, खुश्तर पाल मौजूद थे।