फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Naugdh block the display drivers

नौगढ़ ब्लॉक में प्रेरकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 24 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Naugdh block the display drivers
भोट में ग्रामीणों के संग धरना के दौरान बोलते भाकियू भानु के अध्यक्ष। अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पल्स पोलियो अभियान इस बार खटाई में पड़ता दिख रहा है। आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के बाद दवा पिलाने के लिए प्रेरकों की शरण में पहुंचे विभाग को जोरों का झटका लगा है। प्रेरकों ने भी पल्स पोलियो की ड्यूटी से इनकार कर दिया है। शनिवार को नौगढ़ ब्लाक परिसर में प्रेरकों ने बिना सहमति के ड्यूटी लगाने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि वह तब तक सहयोग नहीं करेंगे, जब तक उनका बकाया मानदेय नहीं दिया जाता। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अनुराग कुमार ने कहा कि सरकार प्रेरकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। 30 माह से बकाया मानदेय भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा व विधानसभा में बीएलओ की ड्यूटी का पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। बकाया भुगतान जल्द किया जाए। कहा कि मानदेय नहीं मिलने से परेशानी हो रही है, मगर समस्या समाधान को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। लिहाजा सर्वसम्मति से पोलियो की दवा नहीं पिलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर मानदेय जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसमें संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग की जरूरत है। इस दौरान शंकर दयाल गुप्ता, विनीता गुप्ता, उमेश कुमार साहू, सरोज देवी, राजेंद्र प्रसाद, रीतू, सुनील कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, सीमा वर्मा, हमेलता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed