फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   National Educational Federation block unit formed

Siddharthnagar News: राष्टीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई का गठन हुआ

Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
National Educational Federation block unit formed
बांसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई बांसी की बैठक बीआरसी बांसी में बुधवार को हुई। इसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सिंह भास्कर की अगुवाई में संगठन के विस्तार की चर्चा जिला सदस्यता प्रमुख विजय सिंह भास्कर की उपस्थिति में की गई। बैठक में यह तय किया गया कि संगठन की मजबूती के लिए विस्तार जरूरी है। इसीलिए सर्वसम्मति से चौधरी अजय सिंह पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के रूप में अशरफ अजीज, ओमप्रकाश निषाद, सलाहुद्दीन, राहुल द्विवेदी, नौमिता, स्नेहलता मंत्री के रूप में जितेंद्र कुमार, शालिनी वर्मा, सुनीता देवी, रुद्रेश श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री के रूप में सुनील कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी के रूप में सौरभ पांडेय, संगठन मंत्री के रूप में मनोज राजपूत, सहसंगठन मंत्री के रूप में रवींद्र ठाकुर, चंद्रप्रकाश मिश्र, प्रवक्ता के रूप में देवेंद्र कुमार शुक्ल आदि लोगों को सर्वसम्मति से चुना गया।
विज्ञापन

ब्लॉक संरक्षक के रूप में प्रतिभा त्रिपाठी, विजय सिंह भास्कर कार्य करते रहेंगे। संगठन के विस्तार के बाद मनोनित पदाधिकारियों को संगठन के हित में शिक्षको के हित में, कार्य करने की शपथ सदस्यता प्रमुख विजय सिंह भास्कर ने दिलाई। बैठक में ब्लॉक महामंत्री महेश मिश्र, ब्लॉक महिला अध्यक्ष बीनू शर्मा, महिला महामंत्री रिचा अग्रवाल, महिला कोषाध्यक्ष कविता शर्मा आदि बहुत सारे शिक्षक शिक्षिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed