{"_id":"5a3e90374f1c1baa268b5874","slug":"nasir-president-and-sanjay-alumni-elected-mahamman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीर अध्यक्ष व संजय छात्रसंघ महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीर अध्यक्ष व संजय छात्रसंघ महामंत्री निर्वाचित
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कॉलेज में खुशी मनाते नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर नसीर अहमद निर्वाचित हुए। मतदान के बाद मतगणना की गई। 900 मतदाता के सापेक्ष 598 ने मतदान किया। महामंत्री पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी को सफलता मिली।
छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिली। नसीर अहमद (बीए तृतीय वर्ष) ने 148 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश अग्रहरि को 24 मतों से पराजित किया। 113 मत हासिल कर अजय कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर विशेषराज पांडेय (बीएससी तृतीय वर्ष) ने 336 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी शुभम शर्मा को 81 मत से पराजित किया। महामंत्री पद पर एबीवीपी के समर्थित प्रत्याशी संजय अग्रहरि (बीए द्वितीय वर्ष) ने 305 मत प्राप्त कर आकाश कन्नौजिया को 17 मत से पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर अनुज कसौधन, प्रतिनिधि कला संकाय रामप्रकाश गुप्ता, प्रतिनिधि छात्रावास निखिल शुक्ल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के रूप में अभय कुमार पांडेय, संध्या तिवारी, शिक्षा संकाय में अमरेश शुक्ल व स्वाती राठौर, कला संकाय प्रतिनिधि में रिंकी जायसवाल को संकाय वर्ग में उच्च अंक प्राप्त करने पर मेरिट के आधार पर नामित किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 900 मत के सापेक्ष 598 छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
16 मत अवैध मिले। छात्रसंघ चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्राचार्य एपी चंद ने शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न होने पर आभार प्रकट करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कॉलेज की गरिमा को बनाए रखने व अनुशासित रहने को कहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सीओ शोहरतगढ़ शिव सिंह, एसओ शोहरतगढ़ शमशेर बहादुर सिंह, चिल्हिया चंदन कुमार, चौकी इंचार्ज खुनुवां महेश सिंह आोदि मौके पर डटे रहे। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अमित सिंह, डॉ. अर्जुन मिश्र, डॉ. महेंद्र गिरि, डॉ. एके सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. अखिलेश शर्मा, पंकज सिंह, डॉ. प्रमोद पांडेय, शमशुरूल इस्लाम, प्रतीक मिश्र, रविंद्र, रवि श्रीवास्तव और रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।