{"_id":"66957c34e3898b44e208d814","slug":"mystery-not-revealedmurder-lover-referred-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120860-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रहस्य से नहीं उठा पर्दा...हत्यारोपी प्रेमी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रहस्य से नहीं उठा पर्दा...हत्यारोपी प्रेमी रेफर
Tue, 16 Jul 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाम को होगा मृतका का पोस्टमार्टम, केस दर्ज करके जांच में जुटी पुलिस
बोले-परिवार के लोग बेटी से नहीं था कोई संबंध, कमरे में खींचकर कर दी हत्या
लोटन कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव में हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थ/लोटन। कोतवाली क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव में हुई युवती की हत्या के मामले में रहस्य बरकरार है। हत्यारोपी युवक को गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार शाम होगा। इसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई थी। क्योंकि गले पर काले धब्बे का निशान मिला था, जिससे आशंका जताई जा रही थी कि गला दबाकर मारा गया था। वहीं, मृतका के परिवार वालों का कहना है कि बेटी का कोई संबंध नहीं थी। आरोपी खींचकर ले गया और मार डाला। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी के बयान तय होगा कि मौत कैसे हुई।
क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव निवासी उमेश के घर में एक युवती का शव मिला था। जबकि, जहरीला पदार्थ खाकर वह बेहोश पड़ा था और मुंह से झाग आ रहा था। दोनों को इलाज के लिए लोटन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि, युवक को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के बाद हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया है। ऐसा पुलिस ने जानकारी दी है। रात होने के कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। जो सोमवार शाम होगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन मौत की असल वजह तब सामने आएगी, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगा और आरोपी को बोलेगा। क्योंकि आरोपी का इलाज चल रहा है। लोगों का कहना था कि युवती और आरोपी का प्रेम संबंध था। जबकि, पीएम हाउस पर पहुंचे पिता ने कहा कि उसकी बेटी से आरोपी से कोई संबंध नहीं था। उसने घर में खींचकर उसकी हत्या कर दी है। लोग गलत आरोप लगा रहे है कि प्रेस संबंध था। वहीं, पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर बिन्दुओं की बारीकी से जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाल लोटन अरविंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
-- -
शिक्षण कार्य करती थी युवती
पीएम हाउस पर मौजूद लोग चर्चा कर रहे थे कि युवती एक विद्यालय में पढ़ाती थी। सुबह आठ बजे ही घर से निकल जाती थी। आने के बाद घर पर ही रहती थी और काम करती थी। उसे कहीं आने-जाने और घूमने की फुर्सत तक नहीं थी तो किसी से मिलेगी कैसे। और प्रेम संबंध कैसे होगा। हत्या करने के नियत से ही आरोपी उसे कमरे में ले गया और उसकी हत्या कर दी है।