फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   My madrasa was found only to check... the consequences will have to be faced

Siddharthnagar News: मेरा मदरसा ही मिला था चेक करने के लिए... अंजाम भुगतना होगा

Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
My madrasa was found only to check... the consequences will have to be faced
सिद्धार्थनगर। उपनिदेशक (डीडी) अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मंडल विजय प्रताप यादव ने एक मदरसा प्रबंधक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सदर थाने में पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मदरसा के निरीक्षण में मिली अनियमितता के संबंध में नोटिस देने पर वहां के प्रबंधक ने फोन पर उन्हें धमकी दी। कहा- मेरा ही मदरसा मिला था चेक करने को... अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने मामले में पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक नौगढ़ तहसील क्षेत्र के महदेइया स्थित मदरसा जलालुल उलूम के उपनिदेशक (डीडी) अल्पसंख्यक विजय प्रताप यादव ने 14 जून को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मिनी आईटीआई में नियुक्त तीन में एक कर्मचारी बिना किसी प्रार्थना पत्र अनुपस्थित पाई गई थीं। इसी तरह मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत कार्यरत तीन शिक्षकों में सिर्फ एक उपस्थित थे, दो बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। साथ ही निरीक्षण में मदरसा परिसर में गंदगी देख डीडी अल्पसंख्यक ने आपत्ति जताई तो वहां के विद्यार्थियों से झाड़ू मंगाया गया। इसपर उपनिदेशक ने बच्चों के हाथों से झाड़ू लेकर खुद साफ-सफाई की। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने मदरसा प्रबंधक को नोटिस देकर 17 जून तक निरीक्षण में मिली कमियों के संबंध में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। डीडी अल्पसंख्यक कल्याण ने कहा बताया कि 17 जून को मदरसा के प्रबंधक ने उन्हें फोन पर धमकी भरे लहजे में बात करते हुए कहा कि सिर्फ मेरा ही मदरसा मिला था निरीक्षण करने के लिए... इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन


डीडी अल्पसंख्यक कल्याण ने बिना प्रबंधन की अनुमति के मिनी आईटीआई की छात्राओं की वीडियो बनाकर वायरल किया है। इसलिए उनके विरुद्ध उचित धाराओं में केस दर्ज कराने की तहरीर दी जाएगी। उनके निरीक्षण का कोई औचित्य नहीं था। निरीक्षण के दिन तेज हवा के कारण पत्ते उड़कर खुली सीढ़ी पर गिरे थे, जिन्हें देखकर गंदगी बताई गई। उन्होंने बताया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद अब तक चपरासी की नियुक्ति नहीं की गई, तो सवाल है कि वहां झाड़ू कौन लगाए। जबकि वहां किसी छात्र से फीस नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तान अहमद, मदरसा प्रबंधक

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है, तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

- सतीश कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed