{"_id":"57f142174f1c1bd31c574729","slug":"must-cooperate-to-end-malnutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण के खात्मे को सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण के खात्मे को सहयोग जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव में हौसला पोषण कार्यक्रम को संबोधित करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कुपोषण के खात्मे के लिए शुरू हुआ हौसला पोषण मिशन रविवार से शहरी क्षेत्र में भी लागू हो गया। नगर के जगदीशपुर क्षेत्र से मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने योजना की शुरुआत की। महिलाओं-पुरुषों को जागरूक होकर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि सही खान-पान के अभाव में बच्चे व माताएं कुपोषण की चपेट में आ रही हैं। इसे खत्म करने के लिए ही मुख्यमंत्री ने हौसला पोषणा मिशन की शुरुआत की है। अब तक यह योजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ इसे नगरीय क्षेत्र में प्रभावी कर दिया गया है। महिलाएं व अभिभावक जागरूक बनें। योजना से जुड़ें और इसका लाभ उठाएं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत पोषाहार के साथ ही दूध, घी व पौष्टिक भोजन भी वितरित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने मीनू भी निर्धारित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि योजना सरकार की प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी राम सिंह राही सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।