फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   muslim houner in sp abid raja

सपा में ही मुसलमानों का सम्मान : आबिद रजा

Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
muslim houner in sp abid raja
डुमरियागंज में पूर्व मंत्री आबिद रजा का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सपा में ही मुसलमानों का सम्मान : आबिद रजा
विज्ञापन

अखिलेश यादव का संदेश लेकर पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री मौलाना आबिद रजा
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कोडरांव गांव में लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। अल्पसंख्यक मुसलमानों के प्रति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर शुक्रवार की शाम सपा के पूर्व राज्य मंत्री मौलाना आबिद रजा खान डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कोडरांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक पार्टियों ने मुसलमानों का वोट लेने के लिए सिर्फ उनका इस्तेमाल किया है।

पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा ने कहा कि चुनाव करीब आते ही अनेक पार्टियां मुसलमानों का मसीहा बनने का झूठा दावा कर रही हैं। किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं। मुसलमानों का सिर्फ एक लक्ष्य होना चाहिए कि सपा की सरकार व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना, क्योंकि मुसलमानों का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि सपा के कार्यकाल में सर्वसमाज के हित को ध्यान में रखते हुए बिना किसी भेदभाव के काम कराये थे। अब जनता परेशान है। चौपाल को प्रबुद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष रघुनंदन पांडेय, सत्यनरायण यादव, तोताराम वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अनिल गौतम, अज्जू सिंह, पप्पू मलिक, दिलीप चौरसिया, तिलकराम यादव, अतीकउर्रहमान, वाजिद अली, अनिल गौतम, बहरैची प्रसाद, प्रेमी, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed