फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Muslim appeasement politics SP

मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सपा

Wed, 25 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Muslim appeasement politics SP
हियुवा जिला कार्यालय पर बैठक करते प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हिंदू युवा वाहिनी जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। इसमें हिंदुत्व की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने और हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया गया। गांव-गांव में संगठन को खड़ा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में अराजकता का माहौल है। पुलिस संवेदनहीन हो चुकी है, जिसका परिणाम गोल्हौरा थाना के एक गांव में हुई दुष्कर्म की घटना के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस निष्क्रिय है। लगभग एक माह बीत गया, मगर आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता के परिजनों को धमकियां भी दी जा रही है। यदि तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हियुवा गोल्हौरा थाने का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डुमरियागंज, भारतभारी, इटवा, उसका बाजरा, कठेला का कार्यकर्ता सम्मेलन 9 जून को कराने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला प्रभारी श्यामधनी राही ने कहा कि अभी तक मस्जिदों का निर्माण बंद था मगर सुनियोजित तरीके से सपा सरकार तुष्टिकरण की राजनिति कर मस्जिदों का अवैध निमार्ण कराने में जुटी है।

यदि प्रशासन तुरंत जांच कर मस्जिदों का अवैध निर्माण नहीं रोकेगी तो हियुवा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस दौरान जिला संयोजक उमेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, रामकृपाल चौधरी, संजय मिश्रा, अजय सिंह, जोखूराम विश्वकर्मा और शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed