{"_id":"6661f635a95a15d8e5084e6c","slug":"mumbai-two-bike-riders-died-in-an-accident-mourning-in-the-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118665-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : हादस में बाइक सवार दो की मौत, घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई : हादस में बाइक सवार दो की मौत, घर में छाया मातम
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र परसोहिया निवासी दो लोगों की मुंबई में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परसोहिया गांव में मातम छा गया। परिजन रोने बिलखने लगे। बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वहां रह रहे उनके परिजन को शव सौंप दिया।
क्षेत्र परसोहिया गांव निवासी इस्लाम (30) पुत्र नूर मोहम्मद व अब्दुल गफ्फार (40) पुत्र नबी मोहम्मद मुंबई के जिला भिवंडी में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। रोज की तरह इस्लाम और अब्दुल गफ्फार बुधवार को भिवंडी से कपड़ा खरीदकर बाइक से दोनों थाणे क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। जैसे ही एक ओवरब्रिज पर पहुंचे कि सामने से डंफर आता देख संतुलन खो बैठे और डिवाइडर से जाकर टकरा गए।
इस हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके घर परसोहिया में स्वजन रोने बिलखने लगे। गांव में मातम छा गया। इस्लाम के चार बच्चे व अब्दुल गफ्फार के छह बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव दोनों के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
परिजन शव को लेकर मुंबई से सिद्धार्थनगर जिले के शोहरगढ़ थाना क्षेत्र परसोहिया के लिए निकल गए। दोनों शव को परसोहिया गांव कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।