फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mp representative sp agrawal lying on the road protest against removal of encroachment in siddharthnagar

UP News: सड़क पर लेटे सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, अतिक्रमण हटाने का जताया विरोध

Sun, 29 May 2022 07:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 May 2022 07:17 PM IST
सार

सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में राजनीतिक द्वेषवश उनके एजेंसी चबूतरा तोड़ा गया है।

विज्ञापन
mp representative sp agrawal lying on the road protest against removal of encroachment in siddharthnagar
सड़क पर लेटे सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिद्धार्थनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार सुबह एक बाइक एजेंसी का चबूतरा टूटने से हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सड़क पर लेटकर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के अभियान का विरोध जताया। उन्होंने नगर पालिका पर मनमाने तरीके से एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। वहीं नगर पालिका ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का दावा किया है।

विज्ञापन


नगर पालिका एवं तहसील प्रशासन की तरफ से शहर में तीन दिन से अतिक्रमण हटाने का अभियान रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह सिद्धार्थ तिराहे से पेट्रोल पंप तिराहे तक अतिक्रमण हटाने का अभियान के तहत एक बाइक एजेंसी का चबूतरा तोड़ा गया। यह बाइक एजेंसी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल की है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी अग्रवाल चबूतरा तोड़ने का विरोध करते हुए वहीं सड़क पर लेट गए और उन्होंने नगर पालिका पर नियमविरूद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने का आरोप लगाया। नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीम ने अभियान के तहत पेट्रोल पंप तिराहे तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान तहसीलदार राम ऋषि रमन, सीओ शोहरतगढ़ हरिश्चंद्र, एसओ सदर तहसीलदार सिंह के साथ कपिलवस्तु, महिला थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक द्वेषवश तोड़ा गया चबूतरा
सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में राजनीतिक द्वेषवश उनके एजेंसी चबूतरा तोड़ा गया है। सड़क के बीच से दोनों तरफ एक समान अतिक्रमण हटाने के बजाए मेरे एजेंसी के सामने नियमविरूद्ध तरीके से आठ फीट अधिक चबूतरा तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरे अलावा वर्तमान एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के मकानों के भूमि की जांचकर कार्रवाई की जाए तो सही और गलत का फैसला हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान अध्यक्ष का मकान सड़क में बना हुआ है, जिसके संबंध में विभाग ने रिपोर्ट भी दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed