फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mourning in the village due to the simultaneous death of two youths

Siddharthnagar News: एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम

Wed, 20 Mar 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mourning in the village due to the simultaneous death of two youths
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मूडाडीह गांव में मातम छाया हुआ है। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत ने न सिर्फ परिवार, बल्कि गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय में सोमवार की रात दस बजे स्कार्पियो की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के मुडाडीहा निवासी सत्येंद्र (20) पुत्र देवी लाल यादव और इसी गांव के सनोज कुमार (22) पुत्र शिव कुमार चौधरी बाइक से सोमवार को भारतभारी किसी काम से गए हुए थे। वापस वो दस बजे रात को अपने गांव आ रहे थे। अमौना पांडेय गांव के पास पहुंचे थे कि रूधौली की तरफ से आ रही स्कार्पियो की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इस दौरान तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। हादसे की सूचना युवकों के परिवारों को पुलिस ने दी। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार राय ने बताया कि स्कार्पियो कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले ही मुंबई से दोनों आए थे घर

गांव के लोगों के मुताबिक मृतक सनोज, शिव कुमार चौधरी के पांच बेटों में चौथे नंबर का था। वह मुंबई में पीओपी का काम करता था। वहीं सत्येंद्र, देवी लाल यादव के बेटों में छोटा बेटा था। वह भी मुंबई में कारपेंटर का काम करता था। दोनों एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव आए थे। दोनों के पिता गांव में खेती का काम करते है। एक साथ घूमने निकले थे और एक साथ जान चली गई। एक साथ दोनों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed