फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Motorcyclist returning from a feast at a relative's home struck by a car; dies.

Siddharthnagar News: रिश्तेदार के यहां से दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 29 May 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist returning from a feast at a relative's home struck by a car; dies.
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तिरछहवा गांव के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुद्दूश शाह (22) की मौत हो गई। कुद्दूश रिश्तेदार के यहां से दावत खाकर घर लौट रहे थे। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन चालक को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई दी। सूचना पर ढेबरुआ व कठेला समय माता थानों की पुलिस पहुंची और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां के तिरछहवा टोले का रहने वाला कुद्दूश शाह बकरीद पर कठेला समय माता थाना क्षेत्र के चेचराफ में अपने रिश्तेदार के यहां दावत खाने गए थे। वहां से लौटकर जब वह सोनबरसा घाट पर पहुंचे तो वहीं पेड़ के छाए में रुककर गुटखा खाने लऐ। इसी दौरान कठेला बाजार की तरफ से आ रही तेज गति की चार पहिया वाहन ने मोड़ पर अनियंत्रित होकर कुद्दूश को रौंदा दिया। हादसे के बाद चार पहिया वाहन चालक वाहन को लेकर भागने लगा, जिसके बाद ग्रामीणों ने झुंगहवां में इटहिया मोड़ पर उसे पकड़ लिया और पीट दिया। सूचना मिलने पर ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद व कठेला समय माता एसएचओ अरुण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन चालक गंगाराम निवासी खैरा बाजार थाना कठेला को पकड़ लिया और शव को कब्जे में ले लिया। ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिली है, मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
नौ मई को हुआ था विवाह, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा घाट पुल के पास तिरछहवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले कुद्दूश शाह की शादी बीते नौ मई का हुई थी। विवाह गोल्हौरा थाना क्षेत्र के निहलवा की रहने वाली सहरुन्निशा के साथ विवाह हुआ था। सहरुन्निशा के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उसके पति की 19वें दिन मौत हो गई। मृतक की मां अजरुन्निशा व पत्नी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। मृतक के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। ईद के त्योहार के बीच मातम की दस्तक ने परिवार को तोड़कर रख दिया। इसके साथ ही गांव में भी मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अफवाह पर परेशान हुए लोग
तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सोनबरसा घाट पुल के पास तिरछहवा में बाइक चालक को रौंदा कर तेज गति से वाहन को लेकर भाग रहे चारपहिया वाहन को दौड़ा कर लोगों ने जब पकड़ा तो अफवाह उड़ाई कि दो लोगों की मौत हो गई। अफवाह को सुनकर देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटना स्थल पर आ गए। पुलिस को शव को कब्जे में लेने और चालक को हिरात में लेने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed