{"_id":"6a4fe03bae229cc66b0126ff","slug":"motorcyclist-injured-after-falling-into-an-incomplete-drain-in-itwa-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161007-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इटवा में अधूरी नाली में गिरकर बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इटवा में अधूरी नाली में गिरकर बाइक सवार युवक घायल
Thu, 09 Jul 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
घायल.................राजकपूर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। स्थानीय कस्बे के इटवा-बांसी मार्ग पर नगर पंचायत की ओर से खुदाई कर छोड़ी गई नाली में गिरकर बाइक चालक राजकपूर (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी इटवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एक बार फिर अधूरे निर्माण और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
इटवा थाना क्षेत्र के बेनीपुर उर्फ पुरैना गांव निवासी राजकपूर (25) बाइक से इटवा कस्बे की ओर आ रहा था। वह गनवरिया पूरब गांव के पास पहुंचा ही था कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढे में जा गिरी। हादसे में राजकपूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवक इटवा कस्बे की एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। रोज की तरह वह काम के लिए जा रहा था लेकिन अधूरी पड़ी नाली उसके लिए हादसे का कारण बन गई। लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
निर्माण शुरू, सुरक्षा व्यवस्था गायब
- इटवा-बांसी मार्ग के किनारे नगर पंचायत की ओर से नाली निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए सड़क किनारे लंबी दूरी तक खुदाई की गई है। कुछ हिस्से में निर्माण कार्य हुआ है जबकि कई जगह नाली खुली छोड़ दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही रात के समय वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए कोई संकेतक लगाए गए हैं। खासकर अंधे मोड़ के पास स्थिति और खतरनाक हो गई है। यहां अचानक सामने आने वाली खुली नाली वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
बारिश में और बढ़ेगा खतरा
- बरसात के मौसम में खुले गड्ढे और नालियां और खतरनाक हो जाती हैं। पानी भरने के बाद सड़क और गड्ढे के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रात के समय चलने वाले बाइक सवारों के लिए खतरा कई गुना बढ़ जाता है। स्थानीय निवासी पवन, गुलाम मुस्तफा और रामदेव ने बताया कि कई लोग इस जगह पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द नाली निर्माण पूरा कराने और इसे ढकने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- --
उठ रहे सवाल
- निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
- अधूरी नाली को कब तक खुला छोड़ा जाएगा?
- हादसे के बाद ही व्यवस्था सुधरेगी या पहले?
-- -- -- -- -- -- --
मामला संज्ञान में आया है। मौके की स्थिति को दिखवाया जा रहा है। निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।
- शिवकुमार, अधिशासी अधिकारी