फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Motivate fever patients to get treatment in government hospital: DM

बुखार के मरीजों को सरकारी अस्पताल में इलाज को करें प्रेरित : डीएम

Thu, 13 Jul 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Motivate fever patients to get treatment in government hospital: DM
नियंत्रण को लेकर चिकित्सकों के साथ बैठक करते डीएम संजीव रंजन, साथ में उप​​स्थित सीडीाओ जयेन्द्र
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ बैठक करके संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण व क्षय रोग के संबंध में मंथन किया। बैठक में उन्होंने बुखार के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। दिमागी बुखार व अन्य संक्रामक रोगों के संबंध में व्यापक जन-जागरुकता के लिए 17 से 31 जुलाई के बीच दस्तक अभियान चलेगा। इसमें प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर इन बीमारियों से बचाव व उपचार के संबध में लोगों को जानकारी देंगे। डीएम ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिरक्षण को निर्देश दिया कि आशा कार्यकर्ता जागरुकता संबंधी स्टीकर अवश्य चस्पा करें। दस्तक व संचारी अभियान में आंगनबाड़ी की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया नियंत्रण के लिए 10 अगस्त से 28 अगस्त तक अभियान चलेगा। इस अभियान में आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम, स्कूली शिक्षक और प्रधान की अहम भूमिका होगी। डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सुअर पालकों को चिह्नित कर लें और उन्हें बता दें कि सुअर खुले में न घूमें। बीएसए को निर्देश दिया गया कि संचारी रोग के लिए नामित नोडल शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाए जिससे बच्चों को जागरूक करें। बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ.एके झा, सीएमओ डॉ.वीके अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार, डीपीआरओ पवन कुमार, दस्तक संचारी रोग प्रभारी डॉ.अमित शर्मा, समीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर कराएं सफाई
डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर साफ-सफाई कराएं। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जलभराव न होने पाए। शौचालय का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करें। नालियों में दवाओं का छिड़काव कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed