{"_id":"68223efd49ffe9596a02b03a","slug":"mother-and-sister-who-may-not-be-attending-the-funeral-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137368-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं मां और बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सकीं मां और बहन
Tue, 13 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
-बांसी कोतवाली क्षेत्र के मुडार छिबिया गांव का है मामला
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मुडार छिबिया गांव के कमलेश चौधरी (32) पुत्र रामचन्द्र की शनिवार देर रात ससुराल जाते समय सिसहनिया गांव के पास मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार के लोग सदमे में हैं। साथ ही पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया है। कमलेश चौधरी अपने ससुराल में लड़की की शादी में शामिल होने के लिए पुणे से पत्नी एवं बच्चों के साथ गांव आए थे। मां और छोटी बहन पुणे में ही थीं। शनिवार रात सड़क हादसे में कमलेश की मौत के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में उसकी मां और बहन शामिल नहीं हो सकीं। सोमवार देर शाम तक दोनों के गांव पहुंचने की उम्मीद है।
कमलेश रोजी-रोजगार के सिलसिले में परिवार सहित महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहते थे। वहां रहकर जो कमाते, उसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन कमलेश की मौत के बाद अब परिवार वालों के ऊपर संकट आ गया है। घर में केवल कमलेश ही अकेले कमाने वाले थे। पिता रामचंद्र चौधरी की लगभग 10 साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता की मौत के बाद से परिवार के भरण-पोषण की सारी जिम्मेदारी कमलेश के कंधे पर आ गई। उसकी दो बहनें हैं, जिसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, छोटी बहन की शादी करना अभी बाकी है।
कमलेश की सदी लगभग छह साल पहले अनीता के साथ हुई थी। कमलेश के पास अभी केवल दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का मावली चौधरी (3) एवं छोटा लड़का कविराज चौधरी (6 ) है। खेत के नाम पर कमलेश के पास मात्र ढाई बीघा जमीन है। कमलेश का अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया। पत्नी अनीता का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
-- -
ससुराल में शादी में शामिल होने पुणे से घर आया था कमलेश
कमलेश चौधरी का पूरा परिवार रोजी-रोजगार के सिलसिले महाराष्ट्र के पुणे में रहता हैं। ससुराल में शादी में शामिल होने के लिए 25 दिन पहले पुणे से पत्नी बच्चों सहित कमलेश अपने घर मुडार छिबिया आया था। उसके बाद पत्नी एवं बच्चों को ससुराल भेज दिया था। ससुराल में लड़की की शादी संपन्न होने के बाद पत्नी एवं बच्चे ससुराल में ही थे और कमलेश अपने घर चलाया था। शनिवार की रात कमलेश अपने घर से ससुराल जा रहा था। अभी वह बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव के पास मोड़ पर पहुंचा ही था कि सड़क हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई।