फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   More than 11 thousand cases are settled in Lok Adal

लोक अदालत में 11 हजार से अधिक मामले निपटे

Sat, 10 Feb 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
More than 11 thousand cases are settled in Lok Adal
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के स्टाल पर अपने मामले का निपटारा कराते लोग।
सिद्धार्थनगर। दीवानी कचहरी, बाहय व राजस्व न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। कुल 11512 मुकदमों का निस्तारण किया। 62.27 लाख रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। मोटर दुर्घटना के 15 मामलों में पीड़ित पक्ष को प्रतिकर के रूप में 66.08 लाख रुपये दिलाया। बैकों को ऋणी से 31.78 लाख रुपये टोकन मनी के रूप में मिले। 
विज्ञापन

जिला जज केके अस्थाना ने कुल 46 मामलों का निस्तारण किया। पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति के रूप में 26 लाख रुपये दिलवाए। एडीजे प्रथम इंद्रीश कुमार ने 3 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे बांसी राजकुमार सिंह ने कुल 5 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित को 12 लाख रुपये दिलाए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्याम नारायण त्रिपाठी ने 48 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। सीजेएम संजय चौधरी ने 705 मामलों का निस्तारण करते हुए 1.17 लाख रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज (सी.डि.) महेंद्र कुमार ने फौजदारी के 400 मामले निस्तारित करते हुए 11300 रुपये अर्थदंड वसूले। उत्तराधिकार के 13 मामलों में 62.38 लाख रुपये का प्रमाणपत्र जारी किया। सिविल जज (सी.डि.) ज्योति ने फौजदारी के 168 मामले निस्तारित करते हुए 15630 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले।
विज्ञापन

सिविल जज (जू.डि.) बाह्य न्यायालय बांसी विनोद शर्मा ने फौजदारी के 244 व दीवानी के 12 मामले निस्तारित करते हुए 30550 रुपये अर्थदंड के वसूले। सिविल जज (जू.डि.) विवेक कुमार ने दीवानी के 3 मामले निस्तारित किए। सभी तहसीलों में 5303 मामले निस्तारित किए गए। थानों में कुल 4363 मामलों का निस्तारण किया गया। टेलीफोन विभाग ने 5 मामलों का निस्तारण करते हुए 14885 रुपये वसूल किए। आरटीओ विभाग ने 12 मामलों का निस्तारण किया। पूर्वांचल बैंक ने 56 मामलों का निस्तारण करते हुए 12.74 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई ने 109 ऋण खाता बंद कर 44.12, पीएनबी ने 9 ऋण खाता व यूनियन बैंक ने 7 ऋण खाता बंद करते हुए 1 लाख रुपये वसूले। मंच संचालन अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ एएसपी अरविंद मिश्रा, अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन राधेश्याम मिश्रा, महामंत्री अजय यादव, एसडीओ टेलीफोन दुर्गेश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक पूर्वांचल बैंक अजय श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक पेडारी महेश मणि त्रिपाठी, विकास चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed