फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   monitaring

सीसीई से होगी किसानों की उपज की मॉनिटरिंग

Wed, 14 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
monitaring
केंद्र और राज्य सरकार दोनों रखेेंगी नजर, लेखपालों के मोबाइल पर अपलोड किए जा रहा एप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अब केंद्र सरकार सीधे किसानों की उपज की मॉनिटरिंग करेगी। इसके लिए सीसीई एप लांच किया गया है। इस मोबाइल एप से क्रॉप कटिंग की जानकारी ऑनलाइन भेजी जाएगी। इस एप को लेखपालों में मोबाइल में इंस्टाल किया जा रहा है। इससे लेखपालों को कागजी काम से भी मुक्ति मिलेगी।
केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुनी करने की कोशिशों के साथ ही लोगों को खेती के प्रति प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में फसलों की उपज की सही जानकारी के लिए केंद्र सरकार की ओर से सीसीई एप लांच किया गया है। एप के माध्यम से खेतों मेें जाकर लेखपाल अपने हल्के की फसल की क्रॉप कटिंग मौके परअपडेट करेंगे। एप में लेखपाल जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत और गांव के साथ किस किसान के खेत की फसल की क्रॉप कटिंग की गई है उसका नाम व पूरा पता के साथ-साथ कटे गए रकबे में कितनी उपज हुआ। यह सारी जानकारी ऑनलाइल अपडेट करेंगे। इसके साथ-साथ एप से खेती के संबंध में मिलने वाली नई जानकारियों को किसानों से साझा करेंगे। इस डाटा की कृषि मंत्रालय निगरानी करेगा। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मोबाइल एप इंस्टाल करने का काम जा रहा है। 500 से अधिक लेखपालों के मोबाइल में यह एप इंस्टाल किया जा चुका है।
विज्ञापन

किया जा रहा प्रशिक्षित
राज्य सरकार की ओर से हाल ही में लेखपालों को वितरित स्मार्टफोन में इस एप को इंस्टाल किया जा रहा है। एप इंस्टाल करने की जिम्मेदारी ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को दी गई है। वह एप इंस्टाल करने के साथ-साथ उसके संचालन के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल तैयार होते ही अपडेट हो जाएगा एप
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर जारी एप के जल्द से जल्द इंस्टाल करने का निर्देश है। मगर एप तो इंस्टाल हो जाएगा, लेकिन क्रॉप कटिंग का अपडेट करने के लिए फसल तैयार होने के बाद ही अपडेट होगा। अभी केवल खेती संबंधित नई जानकारी मिलेगी। अन्य व्यक्ति यह एप मोबाइल फोन में इंस्टाल नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed