फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Monika Vishwakarma won the 100 meter race

Siddharthnagar News: 100 मीटर दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा ने मारी बाजी

Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Monika Vishwakarma won the 100 meter race
जिला स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। अंतिम दिन आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोरबंदर गुजरात से लाइव प्रसारण का कार्यक्रम हुआ, जबकि मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग उप्र के अध्यक्ष संजय सिंह श्रीनेत ने कार्यक्रम का समापन कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

100 मीटर बालिकाओं की दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम, काजल तिवारी ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राहुल प्रथम, करन द्वितीय व वेद प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसका बाजार की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के बच्चों द्वारा योग का प्रस्तुतिकरण किया गया।
मुख्य अतिथि संजय सिंह श्रीनेत ने खेल को प्रोत्साहित करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद खुद खेल से जुड़े हैं, और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए भव्य रूप से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है अंत तक जो मैदान में खड़ा रहता है वही अच्छा खिलाड़ी होता है।
उन्होंने मिल्खा सिंह, नीरज चोपड़ा व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें किसी भी खेल को लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी। जो खिलाड़ी होते हैं वह सुबह चार बजे उठकर मैदान में पहुंचते हैं, चाहे कितनी भी ठंड क्यों न हो। सांसद, जिलाधिकारी एवं अन्य को खिलाड़ियों से सीख लेनी चाहिए।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खेल महोत्सव से 10 लाख का फंड विभिन्न खेलों के लिए बनाया जा रहा है, जिसमें जनपद स्तर-मंडल स्तर के खेलों के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राज्य स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
सांसद खेल महोत्सव पांच वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। ब्लाॅक स्तर, तहसील स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए जनपद में स्पोर्ट्स हाॅस्टल बनवाने का कार्य किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि प्रधानमंत्री खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, जिससे देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलें और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। खेल का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।

इस दौरान पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर ओएन सिंह, सीडीओ बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएसए शैलेष कुमार, क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, राजिंदर पांडेय, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, रत्नेश सिंह, विवेक त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, सुमन सिंह, राज लक्ष्मी चौधरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed