फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Money transfer operator shot by Indian miscreants

Siddharthnagar News: मनी ट्रांसफर संचालक को भारतीय बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 15 Mar 2024 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Money transfer operator shot by Indian miscreants
खुनुवां। नेपाल के मधेश प्रांत के रौतहट जिले में शुक्रवार को मनी ट्रांसफर संचालक को भारतीय बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है। नेपाल पुलिस ने गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है। सभी भारतीय मूल के बिहार राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं। लूट करने की नीयत से गोली मारने की चर्चा है।
विज्ञापन


नेपाल के जिला पुलिस अधीक्षक एसपी महेंद्र श्रेष्ठ ने बताया कि भारतीय नंबर की बाइक पर सवार तीन भारतीय लुटेरों ने मनी ट्रांसफर के संचालक नितेश साह को गोली मार दी और लूटपाट शुरू कर दी। लुटेरों के एक समूह की ओर से चलाई गई गोली साह की गर्दन में लगी। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल साह को सामान्य इलाज के बाद बीरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने हमला करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान भारत के बिहार राज्य के पूर्वी चंपारन जनपद के मोतिहारी के निवासी मुनीस यादव, राजकुमार पासवान और चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से एक पिस्टल और गोलियां बरामद की गई है। घटना स्थल पर नेपाल पुलिस के एसपी महेंद्र श्रेष्ठ और सशस्त्र पुलिस संख्या बल 11 के प्रमुख एसपी बिक्रम हुमागई समेत एक टीम को तैनात किया गया है। नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र पर सख्ती कर दी गई है। घटना स्थल सीमा क्षेत्र से करीब 300 मीटर उत्तर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed