फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   money returned from 5000 farmers account

5000 से अधिक किसानों के खाते से ‘लौट गए’ रुपये

Tue, 05 Mar 2019 10:20 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
money returned from 5000  farmers account
INDIAN FARMER - फोटो : SELF
सिद्धार्थनगर। किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली दो हजार की राशि किसानों के खाते में आकर लौट गई। पहले तो किसानों के मोबाइल पर अकाउंट में दो हजार की राशि जमा होने के मैसेज आए। लेकिन जब किसानों ने अकाउंट चेक किया तो रकम नहीं थी। ऐसे किसानों की संख्या जिले में 5000 से ऊपर हैं। जबकि विभाग लगातार यह दावा कर रहा था कि 63 हजार किसानों के खातों में दो-दो हजार की पहली किस्त आ चुकी है। फिलहाल, विभाग अब चेकलिस्ट से किसानों की सूची का मिलान करने की तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट में किसानों को सौगात देते हुए बीज और खाद के लिए छह हजार रुपये देने की घोषणा की। बजट में घोषणा होते ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, जो किसान सम्मान निधि योजना के दायरे में थे। जिले में पहले चरण में करीब एक लाख किसानों की सूची तैयार की गई। इसके बाद 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से योजना की शुरुआत की। दावा किया गया कि योजना के तहत पहले चरण में 63 हजार किसानों के खाते में राशि भेजी गई है। लेकिन इन 63 हजार किसानों में करीब पांच हजार से अधिक किसान ऐसे भी हैं, जिनके खाते में रकम आने के बाद भी लौट गई। जबकि इन किसानों के मोबाइल पर रुपये जमा होने के मैसेज भी आए थे। किसान रामसुमेर ने बताया कि योजना के दिन खाते में दो हजार रुपये जमा होने के मैसेज आए थे। लेकिन जब अकाउंट चेक किया तो रकम नहीं थी। कुछ ऐसी ही कहानी परसा के हरिहर, अमीनुल्लाह, बगेदू आदि ने भी बताई। कहा कि मैसेज आने के बाद रुपये चेक किया गया तो अकाउंट में रुपये नहीं थे।  
विज्ञापन


नाम और पते के चक्कर में हुई हैं गलती 
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि नाम और पते के चक्कर में काफी किसानों के खाते से रकम लौट गई है। यह जानकारी लगातार मिल रही है। ऐसे किसानों की संख्या 5000 के करीब बताई जा रही है। बताया कि आधार कार्ड का मेल न खाना भी बड़ा कारण है। इसके अलावा अकाउंट में कुछ और नाम खतौनी में कुछ और नाम होना भी कारण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकलिस्ट होगा मिलान
जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि लखनऊ से चेक लिस्ट मंगवाई जा रही है। इसके बाद किसानों की सूची और चेक लिस्ट से मिलान किया जाएगा। मिलान के बाद ऐसे किसानों का सत्यापन कराया जाएगा और उनके खाते में फिर से रकम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed