{"_id":"6712dc2c893f78e9f60ca284","slug":"money-deducted-from-account-as-soon-as-mobile-network-disappears-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125907-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मोबाइल नेटवर्क गायब होते ही खाते से कटे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मोबाइल नेटवर्क गायब होते ही खाते से कटे रुपये
Sat, 19 Oct 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के चौरा बनगवा में एक व्यक्त के मोबाइल से नेटवर्क गायब होने व खाते से पैसा उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विजय कुमार ने भवानीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि मेरे मोबाइल नंबर को किसी अपराधी द्वारा हैक कर लिया गया है।
दिए गए शिकायती पत्र में प्रार्थी ने यह भी कहा है कि 15 अक्तबर को तीन बजे के आसपास मेरे मोबाईल से नेटवर्क गायब हो गया,जबकि उसपर फोन लगाने पर लग रहा था,जिसपर मुझे साइबर ठगी के शिकार होने की आशंका हुई,फिर मैं सीधे ग्राहक सेवा केन्द्र पर गया। जहां फिंगर नहीं लग रहा था,तो सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा बेंवा में गया।
जहां अपना खाता चेक किया तो पता चला खाते से यूपीआई के जरिए पांच हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसी तरह हमारे बड़ौदा यूपी बैंक बयारा की शाखा के खाते से तथा एचडी एफसी बैंक डुमरियागंज की शाखा से पांच,पांच हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर लिए गए हैं। पीड़ित ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रामदेव ने बताया कि मामला संज्ञान में है तहरीर अभी नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।