{"_id":"66fd9e8a16163a297a0f95d4","slug":"molesting-of-women-and-girls-case-registered-against-six-people-of-the-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125049-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी, गांव के छह लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी, गांव के छह लोगों पर केस दर्ज
Thu, 03 Oct 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी और छींटाकशी से परेशान महिलाएं कार्रवाई की मांग के लिए लोटन कोतवाली पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं से छेड़खानी और छींटाकशी और उलाहना देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बुधवार को एक साथ कई महिलाएं लोटन कोतवाली पहुंचीं। जहां उन्होंने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी कई महिलाएं मंगलवार को लोटन कोतवाली में पहुंचीं। उनका कहना था कि मंगलवार की देर शाम महिलाएं गांव के बाहर टहलने निकली थी कि गांव के कुछ मनबढ़ परिवार के लड़के महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर छींटाकशी करना शुरू कर दिए। महिलाएं घर पहुंचकर परिजनों से सारे बातें बताई। परिजन उलाहना देने गए तो गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दिए। जिससे करीब आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हसमत अली, नूर आलम, क्यूमुद्दीन, परवेज, नन्हे व अशरफ के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि तहरीर मिली है। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को पकड़ कर पुलिस कार्रवाई में लगी है।