फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mohit was drowned

डूबने से हुई थी मोहित की मौत

Sun, 31 Jan 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
mohit was drowned
उसका बाजार क्षेत्र के कर्मा गांव में मृतक मोहित के घर घटना की जानकारी लेने पहुंचे एसपी अभिलाष त्र - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डूबने से हुई थी मोहित की मौत
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे मिला था शव
उसका के करमा गांव के टोला नवखनिया का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहित की मौत डूबने से हुई थी। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका व्यक्त करते हुए उसका पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही थी।
उसका थाना क्षेत्र के करमा गांव के टोला नवखनिया निवासी मोहित (35) शुक्रवार को घर से निकला था। शनिवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर नदी के किनारे उसकी लाश मिली थी। परिजनों और गांव के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी। क्योंकि घटनास्थल के पास मोहित के अलावा कई पैरों के निशान और एक टोपी मिली थी, यह टोपी मोहित की नहीं थी। परिजनों के प्रार्थनापत्र के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत की वजह डूबने से बताई गई है। मोहित की मौत स्वयं डूबने से हुई या किसी ने डुबोकर उसकी हत्या की, यह स्पष्ट नहीं है। सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत का कारण डूबना पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी पहुंचे मोहित के घर
भठिया बाजार। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी रविवार को मृतक मोहित के घर उसका थाना क्षेत्र के करमा गांव के टोला नवखनिया पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से बात की। परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा। साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचने के बाद घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिवार के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मृतक के पिता पारस ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह घर से पैसा लेने के लिए निकला था। लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह ग्रामीण द्वारा मिली जानकारी से सुबह उनका शव नौखनिया गांव के नदी में पास मिला था। पिता पारस ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर उसका बाजार राहुल सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात के लोगों खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मोहित के घर एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed