फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   modular ot start in medical college

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में 15 दिन बाद शुरू हुई जनरल सर्जरी

Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
modular ot start in medical college
मेडिकल कालेज स्थित ओटी। संवाद
- माड्यूलर ओटी में एसी खराब होने के कारण बंद थी सर्जरी
विज्ञापन

- ऑपरेशन कराने के लिए 100 मरीजों की प्रतिक्षा सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी शुरू हो गई है। माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में एसी खराब होने के कारण गर्मी बढ़ते ही सर्जरी बंद करनी पड़ी थी। इस कारण 15 दिन बाद तक मरीजों को रेफर करना पड़ा। अब एक ओटी की एसी की मरम्मत हो गई है, जबकि दूसरी ओटी में मरम्मत कार्य जारी है।

मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल में एक साल पहले सीएसआर प्रोजेक्ट से 49 लाख रुपये में ओटी को माड्यूलर बनाया गया था, लेकिन ठेकेदारों ने एसी का काम अधूरा छोड़ दिया था। गर्मी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो सर्जरी बंद करनी पड़ी, क्योंकि ओटी का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच होनी चाहिए। माड्यूलर ओटी में दो रूम हैं। एक ओटी में एसी बना दी गई तो बुधवार को सर्जरी शुरू हो गई।
विज्ञापन


ओटी में सर्जरी ठप होने के दौरान मरीजों को रेफर करना मजबूरी हो गई थी। कुछ मरीजों ने निजी अस्पताल में सर्जरी करा ली, उनकी जेब ढीली हुई। अब ओटी में सर्जरी शुरू हो गई तो प्रतीक्षा सूची के मरीजों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। संभावना है कि शुक्रवार को दोनों ओटी में सर्जरी शुरू हो जाएगी तो मरीजों को राहत मिलेगी। प्रति दिन 8 से 12 मरीजों की सर्जरी होगी। प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि प्रतीक्षा वाले मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




माड्यूलर ओटी के एसी की मरम्मत कराई जा रही है। एक ओटी में सर्जरी शुरू हो गई, जबकि दूसरी ओटी की भी एसी बनाई जा रही है। अब यह समस्या दूर हो गई है।
- संजीव रंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed